Bhai Dooj
✕

दुनिया के 8 देशों में 6 हजार कर्मचार‍ियों पर सर्वे, तनाव बढ़ा रहा ‘वर्क फ्रॉम होम’

Updated: रविवार, 4 अप्रैल 2021 (13:28 IST)

कोरोना महामारी की वजह से ज्‍यादातर कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। ऐसे में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ने की वजह से किसी भी समय मीटिंग व किसी भी समय काम की प्रवृत्ति बढ़ रही है।

इससे उन्हें महीने में 60 घंटे अतिरिक्त काम करना पड़ रहा है। इससे उनमें काम व पारिवारिक संतुलन बनाने में दिक्कत हो रही है। माइक्रोसॉफ्ट वर्क ट्रेंड इंडेक्स के अनुसार एशियाई देशों में दूसरे नंबर पर भारत में सबसे अधिक 29 फीसदी लोग परेशान है। करीब आठ देशों में किए सर्वे में करीब 6000 कर्मचारियों को शामिल किया गया था।

लगातार कई ऑनलाइन मीटिंग से थकान बढ़ती है। इससे तनाव व कर्मचारी की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो रही है। इसलिए कंपनियां अपने कर्मचारियों को वापस ऑफिस में बुलाने के लिए कह रही हैं।

तो क्‍या किया जाए?

ध्यान करें: सर्वे में 10 में से 7 लोगों ने कहा कि ध्यान से तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है। वहीं शिक्षण कार्यों से जुड़े लोग जो वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे, उनमें यह आंकड़ा 83 फीसदी तक है। इससे नकारात्मक प्रतिक्रिया में भी कमी आती है।

डाइट लें और व्यायाम करें: शारीरिक व मानसिक सेहत के लिए पोषणयुक्त आहार जरूरी है क्योंकि तनाव न सिर्फ मस्तिष्क बल्कि शरीर को भी प्रभावित करता है। मौसमी फलों, सब्जियों, साबुत अनाज का प्रयोग करें। इससे रोग प्रतिरोधकता मजबूत होती है। पोषण की कमी से थकान, सिरदर्द हो सकता है। नियमित व्यायाम से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है। यह मूड को अच्छा रखता है।

4-7-8 तकनीक: इसे तकनीक को रिलेक्सिंग ब्रीद भी कहते हैं। इसमें 4 सेकेंड तक सांस अंदर ली जाती है। 7 सेकेंड तक सांस को रोका जाता है। 8 सेकेंड तक धीरे-धीरे सांस छोड़ते हैं। इससे दबाव, तनाव में कमी व नींद बेहतर आती है।

घर में कोना बनाएं: घर में ऐसी जगह हो, जो शांति व हवादार वाली हो। जहां से ऑफिस संबंधित काम को अच्छे से अंजाम दे सकें।

पहले से बेहतर करें: किसी गड़बड़ी के लिए अपराध बोध का विचार मन में न पालें। उसमें सुधार व बेहतर तरीके से करने की सोचें।
Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख