सम्बंधित जानकारी
- Weather update : देश में बारिश और बाढ़ से 12 लोगों की मौत, गुजरात व महाराष्ट्र में 'रेड अलर्ट'
- Weather update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मुंबई में भारी बारिश का अनुमान
- Weather update : उत्तर बंगाल में आई बाढ़, हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी
- Weather Update : उत्तर भारत में उमस भरा रहा मौसम, अरुणाचल प्रदेश में 7 लोगों की मौत
- Weather update : अगले 5 दिनों में दिल्ली, उप्र, बिहार, पंजाब सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना
Weather update : दिल्ली में उमस से लोग परेशान, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अच्छी बारिश होने की संभावना बेहद कम है। 21 जुलाई तक दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण गोवा और उत्तर मध्य महाराष्ट्र के साथ कुछ स्थानों पर मूसलधार वर्षा के आसार हैं। गुजरात के पूर्वी हिस्सों, तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अभी दिल्ली में अच्छी बारिश होने की संभावना नहीं है। इसके चलते तापमान के सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं। अगले एक-दो दिन में हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते वायु गुणवत्ता की स्थिति में सुधार होगा।
अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण गोवा और उत्तर मध्य महाराष्ट्र मध्यम से भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर मूसलधार वर्षा के आसार हैं। गुजरात के पूर्वी हिस्सों, तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम के कुछ हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पश्चिमी हिमालयी राज्यों, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, शेष मध्य प्रदेश, पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान, सौराष्ट्र व कच्छ, आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी झारखंड और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के ऊपर भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। पश्चिमी तटों पर महाराष्ट्र से उत्तरी केरल तक एक ट्रफ बना हुआ है। दक्षिणी पाकिस्तान और इससे सटे भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा क्षेत्र में मध्यम से भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर मूसलधार वर्षा दर्ज की गई।
आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और दक्षिणी गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। केरल, तमिलनाडु, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, गुजरात के पूर्वी हिस्सों, उत्तरी पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
