Dhanteras
✕

मानसून अपडेट : अगले 24 घंटे में केरल में बरसेंगे बादल, गर्मी से मिलेगी राहत

Updated: शुक्रवार, 7 जून 2019 (17:14 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के शनिवार तक केरल पहुंचने की बहुत अधिक संभावना है। इसके साथ ही जहां-जहां बारिश होगी वहां गर्मी से भी लोगों को राहत मिलेगी। 
 
विभाग ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिमी तट के साथ समुद्र में एक हलके गर्त का निर्माण हुआ है, जिसके वहां बने रहने की संभावना है। इन अनुकूल परिस्थितियों के मद्देनजर अगले 24 घंटे में दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल पहुंचने की बहुत अधिक संभावना है। इसके अलाव पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में भी अगले 48 घंटे में मानसून के पहुंचने की अनुकूल परिस्थितियां बनने की उम्मीद है। 
 
आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है। 1 जून को ही यह असम के दक्षिणी हिस्से में भी प्रवेश करता है। इस साल मानसून के आगमन में देरी हुई है। मौसम विभाग ने पहले इसके 6 जून को केरल पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया था, लेकिन बीच में इसकी प्रगति विभाग के अनुमान से धीमी रही।

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख