suvichar

मौसम अपडेट : भीषण गर्मी से हाहाकार, दिल्ली सरकार ने जारी किया अलर्ट, जानिए कब आएगा मानसून

Updated: बुधवार, 5 जून 2019 (13:48 IST)
दिल्ली एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने से एनसीआर क्षेत्र में गर्मी और लू के कहर से काफी राहत मिली। मध्‍यप्रदेश में भीषण गर्मी से 83 जलाशय सूख गए, अन्‍य जलाशय भी सूखने की कगार पर हैं। राज्‍य के 120 में पीने के पानी का भारी संकट खड़ा हो गया है। दिल्ली सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए परामर्श जारी किया है और गर्मी के खेल और योग प्रशिक्षण शिविरों को रोक दिया है। 6 जून तक मानसून के दक्षिणी तट पर पहुंचने की उम्मीद है
 
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने से एनसीआर क्षेत्र में गर्मी और लू के कहर से काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में मंगलवार को तीन दिन तक धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया था।दिल्ली सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए परामर्श जारी किया है और गर्मी के खेल और योग प्रशिक्षण शिविरों को रोक दिया है।
 
भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए परामर्श जारी किया है और गर्मी के खेल और योग प्रशिक्षण शिविरों को रोक दिया है। शिक्षा निदेशालय (डीओई) के अंतर्गत सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त मान्यता वाले स्कूलों के प्रमुखों को परामर्श जारी कर सुबह की प्रार्थना सभा या कक्षाओं में शिक्षकों को भीषण गर्मी से जुड़ी बीमारियों के बारे में बताने को कहा गया है। परामर्श में कहा गया है, ज्यादा तापमान में बाहर काम करने के दौरान प्यास नहीं लगने पर भी पानी पीते रहना चाहिए। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 6 जून तक मानसून के दक्षिणी तट पर पहुंचने की उम्मीद है।

मध्यप्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को भी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं के बराबर है। राजधानी भोपाल में भी आज सुबह से एक बार फिर धूप का कहर जारी है। गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलों में और इजाफा कर दिया है। मध्‍यप्रदेश में भीषण गर्मी से 83 जलाशय सूख गए, 32 में अभी 10 से 25 प्रतिशत पानी ही बचा है, अन्‍य जलाशय भी सूखने की कगार पर हैं। राज्‍य के 378 शहरों में से 120 में पीने के पानी का भारी संकट खड़ा हो गया। 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की: मोल्दोवा में रूसी ड्रोन की चपेट में आने से बचा विमान, नॉर्वे के पीएम का चौंकाने वाला खुलासा

ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

Top News 10 September: ड्रोन से बाल-बाल बचे जेलेंस्की, Apple का फोल्डेबल iPhone लॉन्च, क्रूड 101 डॉलर पार

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

अगला लेख