Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मोदी सरकार ने ईद पर दिया बड़ा तोहफा, 5 करोड़ को होगा फायदा

बुधवार, 5 जून 2019 (08:57 IST)
नई दिल्ली। देश भर में आज ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मोदी सरकार ने ईद पर विद्यार्थियों बड़ा तोहफा दिया है। इससे 5 करोड़ विद्यार्थियों को फायदा होगा। 
 
केंद्रीय अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद अगले पांच साल में 5 करोड़ विद्यार्थियों को 'प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति' देने का एलान किया। खास बात ये है कि इसमें से करीब ढाई करोड़ यानी 50 प्रतिशत छात्राएं होंगी। इसका लाभ लेने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बना दिया गया है।
 
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि देश के उन इलाकों में शैक्षणिक ढांचों का तीव्र गति से निर्माण किया जाएगा, जहां लोग अपनी लड़कियों को स्कूल नहीं भेजते है। इसके साथ ही नकवी ने आगे कहा कि अगले पांच वर्षो में सरकार 25 लाख नौजवानों को रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराएगी।
 
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भी ईद पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'यह खास दिन हमारे समाज में सद्भाव, करुणा और शांति की भावना को बनाए रखता है। मैं दुआ करता हूं कि सभी को खुशियां मिले।'

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

E20 पेट्रोल से माइलेज घटेगा या नहीं, क्या सच में आएंगी चींटियां और बीमा पर पड़ेगा असर? हरदीप सिंह पुरी ने बताई सचाई

आगरा में सनसनीखेज वारदात, पति की हत्या के बाद पत्नी ने बाथरूम में दफनाया शव, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान शुरू, जुलाई में स्कूलों में होगा महा पौधरोपण, हर छात्र बनेगा एक पौधे का संरक्षक

UP के शिक्षकों को बड़ी सौगात, 8 जुलाई से शुरू होगी कैशलेस चिकित्सा योजना, परिवार को भी मिलेगा मुफ्त इलाज का लाभ

अगला लेख