sawan somwar

मौसम अपडेट : मैदानी क्षेत्रों में गर्मी ने तोड़ा 75 साल का रिकॉर्ड, पहाड़ों पर बादल फटने से तबाही

Updated: सोमवार, 3 जून 2019 (08:55 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी से अब तक अलग-अलग राज्यों को मिलाकर 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
 
गर्मी से कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। आग उगलते सुरज ने पिछले 75 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए।  गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारे को 50.8 डिग्री के पार पहुंचाया दिया। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, नॉर्थ कर्नाटक, बिहार, झारखंड, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लू का कहर अगले दो दिनों तक जारी रहेगा।
 
एक तरफ भीषण गर्मी से जहां मैदानी इलाकों में हाहाकार मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर बारिश से आफत आ गई है। उत्तराखंड के चमोली और अल्मोड़ा जिले में बादल फटने से 2 लोग लापता हो गए हैं। चमोली में बादल फटने के बाद मलबे में दबने से 1 की मौत हो गई है। यहां अलर्ट जारी कर दिया गया है।
खबरों के अनुसार चमोली में बादल फटने की जगह मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने खोजबीन करके घटनास्थल से 300 मीटर की दूरी पर मलबे के अंदर से शव निकाला है। चमोली में कई सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। खेतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। यहां कई इलाकों में भारी बारिश हुई है।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख