dharma sangrah

मौसम अपडेट : सावधान... कहीं वर्षा तो कहीं गिर सकते हैं ओले, कहीं होगी बर्फबारी...

Updated: शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (17:20 IST)
चंडीगढ़/शिमला। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में चौबीस घंटों के दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा ओलावृष्टि और कुछ स्थानों पर घने कोहरे की संभावना है।


मौसम केन्द्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से छह जनवरी तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में व्यापक वर्षा तथा हिमपात की संभावना है। पहाड़ों तथा मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे। पहाड़ों पर पारा गिरने से प्रचंड शीतलहर चलने की संभावना है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा।

बादल छाए रहने के कारण पारे में कुछ उछाल दर्ज किया गया तथा चंडीगढ़, हिसार, करनाल, भिवानी का पारा क्रमश: पांच डिग्री, अंबाला छह डिग्री, नारनौल तीन डिग्री, रोहतक सात डिग्री, अमृतसर चार डिग्री, लुधियाना और पटियाला का पारा सात डिग्री, आदमपुर सबसे कम एक डिग्री, हलवारा चार डिग्री, बठिंडा तीन डिग्री, दिल्ली सात डिग्री, श्रीनगर शून्य से कम तीन डिग्री तथा जम्मू चार डिग्री रहा।

बादल छाए रहने से पारे में तेजी से गिरावट आ गई तथा हिमाचल प्रदेश में जनजातीय लाहुल स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग का पारा जमावबिन्दु से दस डिग्री नीचे चला गया है। कल्पा शून्य से कम डिग्री, मनाली शून्य से नीचे तीन डिग्री, भुंतर तथा कुफरी शून्य से नीचे एक डिग्री, सुंदरनगर, मंडी, सोलन का पारा भी शून्य डिग्री से कम रहा।

चंबा तथा डलहौजी एक डिग्री, बिलासपुर दो डिग्री, शिमला दो डिग्री, उना तथा हमीरपुर दो डिग्री, मंडी, कांगड़ा तीन डिग्री, नाहन तथा धर्मशाला चार डिग्री रहा। मौसम कार्यालय के अनुसार अगले चौबीस घंटों में भारी हिमपात तथा वर्षा की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं भारी हिमपात की एडवाइजरी जारी कर लोगों से घरों से दूर नहीं जाने को कहा गया है। (एजेंसियां)

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन हुआ मजबूत, दिल्ली-NCR समेत इन 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य का हाल

CM सोरेन ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी- ‘खनिज झारखंड का तो हक का फैसला दिल्ली क्यों करेगी?’

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

CM धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

Census 2027: पहली बार जाति भी पूछेगी सरकार, बैंक अकाउंट से कोविड वैक्सीन तक होंगे ये 40 सवाल

अगला लेख