Daily Horoscope
✕

मौसम अपडेट : अमृतसर में पारा पहुंचा एक डिग्री सेल्सियस

Updated: गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (23:08 IST)
पुणे। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर तथा पश्चिमी उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में शीतलहर जारी है।
 
 
रात का तापमान गुजरात के कुछ हिस्सों में सामान्य से बहुत अधिक नीचे रहा जबकि ओडिशा, पूर्वी उत्तरप्रदेश, कोंकण, गोवा और विदर्भ के कुछ हिस्सों तथा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल, उत्तरप्रदेश और जम्मू-कश्मीर के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों तथा पश्चिमी उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण और गोवा के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा।
 
तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा, इसके साथ ही मध्य महाराष्ट्र, रॉयलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तथा तेलंगाना के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।
 
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में तथा विदर्भ और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। पंजाब के अमृतसर में सबसे कम 1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा तथा दिल्ली और पश्चिम उत्तरप्रदेश के कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा सुबह छाया रहा।
 
अमृतसर में 25, पटियाला में 50 और लुधियाना में 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। पंजाब और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे के आसार हैं तथा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल सकती है।
 
पश्चिम उत्तरप्रदेश के कुछ स्थानों में शीतलहर तथा कहीं-कहीं हाड़ कंपाने वाली शीतलहर चल सकती है।
इसके साथ ही बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूर्व मध्यप्रदेश, उत्तर मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में शीतलहर चल सकती है। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तरी राजस्थान के कुछ स्थानों पर पाला पड़ सकता है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप के अधिकतर हिस्सों तथा हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटें पड़ सकते हैं। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, विदर्भ, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्यप्रदेश महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मौसम शुष्क रहा। 

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'मुरासु', 120 की स्पीड से चली हवाएं; ओडिशा-तमिलनाडु में हाई अलर्ट

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

अगला लेख