dharma sangrah
✕

Weather Update : कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश का अलर्ट, कब होगी ठंड की विदाई, जानें देशभर का मौसम

Updated: मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026 (12:07 IST)
Weather Update News : दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है तथा धुंध छाई रह सकती है। 11 से 15 फरवरी तक मौसम में बहुत अधिक बदलाव नहीं होंगे। इस दौरान कभी कभी आशिक बादल दिख सकते है। सुबह के समय कुहासा रह सकता है। अधिकतम तापमान 22 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री तक रह सकता है। IMD के अनुसार आज 10 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है। अगले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है।

आज इन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ेगी तथा उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बारिश होने की अनुमान व्यक्त किया गया है, वहीं देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।
ALSO READ: weather update : मौसम का डबल अटैक, यूपी-बिहार तक छाएगा घना कोहरा, 6 राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट
आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।  अगले कुछ दिनों में तमिलनाडु के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने अनुमान लगाया है कि कई जिलों में सुबह हल्की धुंध छा सकती है।

राजस्थान में दिन में गर्मी और रात में तेज सर्दी पड़ रही है। मौसम धीरे-धीरे सर्दी से गर्मी की ओर रुख कर रहा है। राज्य के लगभग सभी जिलों में दिन में तेज धूप निकलने लगी है। जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, शीतलहर और कोहरे का कहर, फिर कड़ाके की पड़ी ठंड
शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए रहे, जबकि लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार यानी आज पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है।

स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। आज इन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ेगी तथा उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत में ठंड का कहर, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, देशभर में मौसम शुष्क बना रहा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

अगला लेख