suvichar

मुंबई में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ट्रेनें रद्द, स्कूल कॉलेज बंद, जारी हुआ रेड अलर्ट

Updated: गुरुवार, 5 सितम्बर 2019 (07:48 IST)
मुंबई। भीषण बारिश के कहर से मुंबई (Mumbai) फिर से बेहाल हो गई। बुधवार को इतनी तेज वर्षा हुई कि ट्रेन से लेकर सड़क तक पानी ही पानी नजर आने लगा। मौसम विभाग ने भी अगले 24 घंटों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया है। सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश से जनजीवन बुरी अस्त-व्यस्त हो गया। 
 
मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिसके कारण कुछ मुंबई की 'लाइफ लाइन' कही जाने वाली लोकल ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, कई विमानों के परिचालन में विलंब हुआ और यातायात की समस्या हुई।
 
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में अगले 24 घंटों में मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में तेज बारिश का अनुमान जताया है और ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। सरकार ने संबंधित अधिकारियों से पश्चिमी महाराष्ट्र के बांधों में पानी के प्रवाह पर नजर रखने के लिए कहा है, जहां पिछले महीने कुछ जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी।

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए महाराष्ट्र के शिक्षामंत्री आशीष शेलार ने मुंबई, कोंकण और ठाणे के स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में 5 सितंबर का अवकाश घोषित किया है। 
 
अधिकारियों ने बताया कि पानी भरने के कारण विदर्भ क्षेत्र में गढ़चिरौली और गोंदिया जिले के 100 से ज्यादा गांवों और कोंकण इलाके के रत्नागिरि तथा सिंधुदुर्ग जिलों के विभिन्न हिस्सों से सड़क संपर्क टूट गया है। रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिलों के पश्चिमी घाट इलाकों में भूस्खलन होने की भी खबर मिली है। 
 
मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र को पिछले सप्ताह बारिश से कुछ राहत मिली थी, लेकिन फिर से अनवरत बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है जो थमने का नाम नहीं ले रहा। दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से राज्य में हालात और खराब हो गए हैं।
 
भारी बारिश के कारण पूरे राज्य में गणेशोत्सव पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका है। मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ आ गई, जिससे मध्य और हार्बर रेलवे लाइनों और पश्चिमी लाइन के कुछ हिस्सों में कई स्थानीय ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।
 
पश्चिम रेलवे ने कहा कि माटुंगा रोड पर जलभराव के कारण इसकी लाइनों पर ट्रेनों को चर्चगेट और वसई रोड के बीच निलंबित कर दिया गया। बयान में यह भी कहा गया कि नालसोपारा में जल स्तर 300 मिमी से ऊपर चला गया, जिसके मद्देनजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से वसई और विरार के बीच रोक दिया गया।
 
पटरी पर पानी भर जाने के कारण जयपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस वैतरणा स्टेशन के पास 1 घंटे से ज्यादा समय तक फंसी रही। मुंबई हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि कई उड़ानों के परिचालन में औसतम 25 मिनट की देरी हुई है। मुंबई और उसके उपनगरों में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी बाढ़ के कारण धीमी हो गई।
 
मौसम विभाग ने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में 150 मौसम केंद्रों में से 100 में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
 
विभाग के एक अधिकारी ने बताया, इससे पता चलता है कि मुंबई में बारिश कितनी भयंकर हो गई है। हमने अगले 24 घंटों के लिए मुंबई शहर और उपनगरों, ठाणे और पालघर जिलों सहित राज्य के विभिन्न स्थानों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
 
युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर शहर में भारी बारिश पर चिंता जताई है। इस बीच बारिश के कारण हो रही समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता विजय वाडेट्टीवार ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार इसका आपदा प्रबंधन करने में पूरी तरह से विफल रही है।
 

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

अगला लेख