Hanuman Chalisa

Weather Update : चक्रवात मोंथा ने कई राज्यों में बरसाया पानी, ठंड और बारिश से बढ़ाई परेशानी

Updated: शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 (11:38 IST)
Weather Update : कमजोर पड़ने के बाद भी चक्रवात मोंथा कई राज्यों में भारी तबाही मचा रहा है। वहीं अरब सागर के पूर्व-मध्य भाग में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है। नेपाल में चक्रवात मोंथा के असर से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। इन राज्यों में ठंड बढ़ने और बारिश गिरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई।
 
पूर्व-मध्य अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र बीते छह घंटों में पश्चिम की ओर 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ा है और अगले 36 घंटे तक इस ओर ही बढ़ेगा।
 
नेपाल में बाढ़ का अलर्ट : कोशी, मधेश और बागमती प्रांतों की नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद नेपाली मौसम विभाग ने 26 जिलों में बाढ़ और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है। लोगों से सतर्क रहने और नदी किनारे के इलाकों से दूर रहने की अपील की गई है।
 
आंध्र में चर्च में फंसे 15 लोगों बचाया : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ से नेल्लोर, बापटल और प्रकाशम सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। तूफान की वजह से राज्य को करीब 5,265 करोड़ का नुकसान हुआ है। सीएम नायडू ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बापतला जिले के एक स्थानीय चर्च में फंसे 15 लोगों को चक्रवात मोंथा के दौरान सुरक्षित बचा लिया गया। मुख्यमंत्री नायडू ने बचावकर्मियों की सराहना की और बचाव अभियान से जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया। वीडियो में लोग कमर तक पानी में फंसे दिखे, जिन्हें रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
<

Weather Warnings for the state of Bihar:
Day 1(Valid till 0830 hrs IST of tomorrow, the 01st November 2025): Very heavy rainfall at isolated places very likely over East Champaran, Sitamarhi, Sheohar, Madhubani, Supaul, Araria, and Kishanganj.
Heavy rainfall at isolated places… pic.twitter.com/bp49tgHf0R

— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 31, 2025 >
राजस्थान के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट : राजस्थान के जयपुर, अलवर, करौली सहित कई जिलों में गुरुवार को तेज बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीसलपुर बांध का दूसरा गेट भी दो मीटर खोल दिया गया। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
 
बिहार भी मोंथा का असर : चक्रवाती तूफान मोंथा की वजह से बिहार में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। पटना, औरंगाबाद, बक्सर और भागलपुर में गुरुवार को बारिश हुई। मौसम विज्ञान ने आज भी राज्य के 25 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है।
<

Weather Warnings for the state of Bihar:
Day 1(Valid till 0830 hrs IST of tomorrow, the 01st November 2025): Very heavy rainfall at isolated places very likely over East Champaran, Sitamarhi, Sheohar, Madhubani, Supaul, Araria, and Kishanganj.
Heavy rainfall at isolated places… pic.twitter.com/bp49tgHf0R

— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 31, 2025 >
पूर्वांचल में बारिश का अलर्ट : उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में तूफान का असर 1 नवंबर तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के 31 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। बेमौसम बारिश से धान और आलू की खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख