dharma sangrah
✕

12 राज्यों में पारा 43 डिग्री पार, Heat wave ने किया परेशान

आंध्र प्रदेश का रायल सीमा रहा देश में सबसे गर्म

Updated: रविवार, 7 अप्रैल 2024 (09:50 IST)
weather update 7 april : यूपी से लेकर पश्चिम बंगाल तक देश के 12 राज्यों में लू का असर दिखाई दे रहा है। मध्यप्रदेश और महाराष्‍ट्र के कई हिस्सों में अगले 10 दिनों तक बारिश के आसार है।  
 
पारा 43 डिग्री पार : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा। आंध्र प्रदेश के रायलसीमा में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

ओडिशा में भीषण गर्मी : ओडिशा में भीषण गर्मी के कारण बीमार पड़े 8 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंगुल जिले में धूप और गर्मी के अधिक संपर्क में रहने के कारण 5 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि खुर्द, मयूरभंज और सुंदरगढ़ जिलों में ऐसा एक-एक मामला सामने आया।
 
भीषण गर्मी के कारण बीमार हुए लोगों के इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और जिला मुख्यालय अस्पतालों (डीएचएच) में विशेष बिस्तर व पर्याप्त दवाएं तैयार रखी गई हैं।
 
यहां हो रही है बारिश : पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हुई। लक्षद्वीप, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में भी कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। राजस्थान के जैसलमेर, अजमेर, जयपुर और जोधपुर में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई।
 
आज कैसा रहेगा मौसम: कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुड्डचेरी में लू का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंध्र प्रदेश में अगले 2 दिन तक लू का असर दिखाई देगा। पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, विदर्भ, तेलंगाना और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अगला लेख