dharma sangrah
✕

Weather Update : देश के कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश, 4 जून तक नहीं चलेगी लू

Updated: मंगलवार, 30 मई 2023 (08:33 IST)
Weather Update : दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात समेत देश के कई राज्यों में सोमवार को बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 मई को भी दिल्ली-NCR, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में आंधी के साथ बारिश होने और ओले गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 
महाराष्‍ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में भी आज बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम आदि राज्यों में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में धूल भरी आंधी की चलेगी।
 
4 जून तक दिल्ली में नहीं चलेगी लू : राष्‍ट्रीय राजधानी में सोमवार को फिर से तेज हवाओं के साथ बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना हो गया। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र ने कहा कि 4 जून तक राजधानी में 'लू' की स्थिति लौटने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 'येलो' अलर्ट जारी किया है, जिसमें लोगों को यातायात बाधित होने और निचले इलाकों में पानी भरने की चेतावनी दी गई है।
 
डल झील में फंसे 21 पर्यटकों को पुलिस ने बचाया : श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में दोपहर बाद बारिश हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने घाटी में अगले तीन दिन में बारिश होने का अनुमान जताया है। पुलिस ने सोमवार को यहां तेज हवाओं के कारण डल झील में फंसे 21 पर्यटकों को बचा लिया। पुलिस ने लोगों को खराब मौसम के दौरान झील के अंदर जाने से बचने की सलाह दी है।
 
 
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

LIVE: नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट तक मौत से लड़े, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

असल जिंदगी में भी हीरो थे नाना पाटेकर: कारगिल युद्ध में सैनिकों के साथ बिताए थे 60 दिन, घट गया था 20 किलो वजन

Top News 8 October: नाना पाटेकर का निधन, जीएसटी काउंसिल की बैठक, कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर: 75 की उम्र में गोवा में हार्ट अटैक से हुआ निधन

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

अगला लेख