गुरुवार, 21 सितम्बर 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. gang war between prisoners in delhi tihar jail 2 injured in bloody clash police force deployed
Written By
पुनः संशोधित: सोमवार, 29 मई 2023 (17:55 IST)

तिहाड़ जेल में फिर गैंगवार : 2 कैदियों में मारपीट, गंभीर रूप से घायल कैदी अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। Gang war in Tihar Jail : दिल्ली के तिहाड़ जेल में फिर गैंगवार की घटना सामने आई है। सोमवार को एक बार फिर से 2 कैदियों के बीच मारपीट हो गई। एक कैदी ने दूसरे पर ताबड़तोड़ चाकू और खपरैल से हमला कर दिया। दोनों गैंग्स के लोगों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक दोनों ही गुट के कैदी संगीन मामलों में विचाराधीन हैं।  तिहाड जेल में इन गुटों के कैदियों में टकराव था और सोमवार को यह आमने-सामने आते ही संघर्ष में बदल गया। मीडिया खबरों के अनुसार कैदियों ने तिहाड़ जेल के अंदर बनाए गए नुकीले सुए से एक दूसरे पर हमला किया गया। घटना के बाद जेल के भीतर हड़कंप मच गया। 
 
जेल के भीतर हुए इस टकराव के बाद जेल परिसर में भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया है। बड़े ​अधिकारियों ने पहुंचकर हालात को काबू में किया और घायलों को फौरन डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
सेंसेक्स 345 अंक चढ़ा, लगातार तीसरे दिन तेजी