ramcharitmanas
✕

Weather Update : असम में बाढ़ से हाल बेहाल, राजस्थान पहली ही बारिश में तरबतर

Updated: रविवार, 3 जुलाई 2022 (16:02 IST)
नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों के दौरान, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है तो राजस्थान और गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश से हाल बेहाल है। बिहार में बारिश से कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा।
 
असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। 30 जिलों के 29.70 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में बाढ़ के पानी में बहने से 6 बच्चे समेत 14 की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस साल बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 173 पर पहुंच गई है।
 
मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान में औसत से करीब 6 दिन पहले मानसून आने के बाद शनिवार को राज्य के अधिकतर हिस्सों में बरसात हुई। पिछले 24 घंटों में अजमेर, उदयपुर, सिरोही, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, राजसमंद जयपुर, नागौर, बाड़मेर व पाली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश व एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज हुई है। अगले 24 से 48 घंटों तक राज्य के अधिकतर स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहेगा।
 
गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन ठप हो गया। सूरत, बनासकांठा व आणंद जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में कम से कम अगले एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। 
 
अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट वेदर डॉट कॉम के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, पूर्वी गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
शेष पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, दिल्ली के कुछ हिस्सों, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राजस्थान के शेष हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

Gwalior Accident : हादसे के बाद CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CSP हटाए गए, 8 सस्पेंड, मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख

Meerut News : खादी के कपड़ों से मिट्टी के बर्तनों तक, मेरठ की प्रदर्शनी में दिखी स्वदेशी उत्पादों की चमक

Navratri Special : मां के हौसले से स्टार्टअप बना 'Hostels Near Me', यूपी सरकार ने दी आर्थिक मदद

अगला लेख