biodatamaker

पहाड़ों पर बर्फबारी, उत्तर भारत में कोहरे का कहर, माउंट आबू में शून्य पर पहुंचा पारा

Updated: शनिवार, 3 जनवरी 2026 (10:14 IST)
Weather Update : जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख के पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद चली शीतलहर की वजह से उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। राजस्थान के माउंट आबू में इस मौसम में पहला बार पारा शून्य डिग्री पर पहुंचा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5-6 जनवरी तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। 
 
IMD के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीत लहर का कहर जारी है। पंजाब, हरियाणा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और तटीय तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में और गिरावट आ सकती है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में कई स्थानों पर कोल्ड डे की भी संभावना है।
 
उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत पिथौरागढ़ में बर्फ गिरी जिससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। 7 शहरों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। बद्रीनाथ में माइनस 13 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
 
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा और असम समेत कई राज्यों सुबह घना कोहरा छाया रहा। इन राज्यों में शीतलहर का कहर भी दिखाई दे रहा है। विजिबिलिटी बेहद कम है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कोहरे की वजह से कई उड़ानें लेट हुईं और फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुए।

खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सड़क यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और गर्म कपड़े पहनने के साथ ठंड से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी गई है।
 
राजस्थान में सीकर, हनुमानगढ़ समेत 10 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया। बारिश के बाद राज्य के कई जिलों में घने कोहरे के साथ ही सर्द हवाओं का कहर दिखाई दिया। हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया।
 
पटना में 5 जनवरी तक स्कूल बंद : पटना के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट डॉ. त्यागराजन एसएम ने बहुत ज़्यादा ठंड को देखते हुए राजधानी में सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को, प्री-स्कूल से लेकर क्लास 5 तक, 5 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। क्लास 6 और उससे ऊपर के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल और कॉलेज का समय बदलकर सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक कर दिया गया है। यह आदेश, जो पहले 2 जनवरी तक वैलिड था, अब 5 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख