Hanuman Chalisa
✕

यूपी समेत कई राज्यों में कोल्ड डे, इन स्थानों पर कोहरे का कहर, जानिए कहां कैसा है मौसम?

Updated: शनिवार, 27 दिसंबर 2025 (08:54 IST)
Weather Update : पहाड़ी राज्यों पर बर्फबारी से उत्तर भारत के मैदानी इलाके कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। घने कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आईएमडी ने 16 राज्यों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है।
 
असम और मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर 27 दिसंबर की सुबह तक घने से बहुत घना कोहरा छाया रहा। उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। यहां लोगों को कोहरे की वजह से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजस्थान के कई हिस्सों और हरियाणा के कुछ इलाकों में पाला पड़ने की स्थिति बनी।
 
उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तराखंड में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने ‘कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे’ की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे के दौरान, 27 से 31 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26, 30 और 31 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
 
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। बिहार, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नॉर्थ ईस्ट, ओडिशा, उत्तराखंड और बंगाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में 1 जनवरी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, ओडिशा और बिहार में 30 दिसंबर, उत्तरप्रदेश में 29 दिसंबर तक घना कोहरा रहने की संभावना है। ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश में 28 दिसंबर और पश्चिम बंगाल में 27 दिसंबर तक कोहरे का कहर दिखाई दे सकता है।
 
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। यहां मछुआरों को समंदर में ना जाने और सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश दर्ज की गई।
 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख