shradh paksha
✕

मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, दिल्ली से राजस्थान तक इन राज्यों में कोहरे का कहर

Updated: मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 (12:18 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25-26 दिसंबर को पहाड़ों में हुई बर्फबारी की वजह से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं अब मैदानी इलाकों में बह रही हैं। इस वजह से दिल्ली NCR, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मंगलवार को घने से बेहद घना कोहरा छाया रहा।
 
पंजाब और हरियाणा में जबरदस्त ठंड : पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा और मंगलवार को भी जबरदस्त ठंड की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के नारनौल में एक डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है।
 
राज्य में अन्य स्थानों में अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि करनाल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.9, 6.6, 4.4 और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के बठिंडा में जबरदस्त ठंड की स्थिति रही और वहां तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में क्रमश: 7.2, 4.4 और तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
 
राजस्थान में कड़ाके की ठंड : राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है जहां बीती सोमवार रात चुरू में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार रात न्यूनतम तापमान चुरू में 0.5 डिग्री, सीकर में 1.5 डिग्री, पिलानी में 1.9 डिग्री, नागौर में 2.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 3.8 डिग्री, संगरिया में 3.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, करौली में 4.2 डिग्री, सिरोही में 4.6 डिग्री, बीकानेर में 3.9 डिग्री, चित्तौड़गढ में 4.7 डिग्री, गंगानगर और बूंदी में 4.8-4.8 डिग्री, अलवर में 5.3 डिग्री, जैसलमेर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 28 दिसंबर से राज्य में घने कोहरे में कमी आने की संभावना है। वहीं जनवरी के पहले सप्ताह में शीत लहर का नया दौर शुरू होने का अनुमान है।
 
दिल्ली में बेहद ठंडा दिन : राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा जिससे कुछ इलाकों में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। कम दृश्यता के कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज ‘ठंडा दिन’ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। यहां आज 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।
 
दिल्ली में सोमवार को ‘बेहद ठंडा दिन’ था, क्योंकि अधिकतम तापमान कुछ स्थानों पर सामान्य से 10 डिग्री कम दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख