Hanuman Chalisa
✕

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच इन 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Updated: शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025 (12:48 IST)
Weather Update : ओडिशा में बने अवदाब की वजह से ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश और कर्नाटक में भी बारिश का अलर्ट। अगले 2 से 3 दिन में राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर के साथ ही मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के भी कई हिस्से से मानसून की विदाई हो जाएगी।
 
बंगाल में 7 दिन बारिश का अलर्ट : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले सात दिन पश्चिम बंगाल के दक्षिणी क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान जताया है। 27 सितंबर को दक्षिण 24 परगना और झाड़ग्राम जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और शनिवार को यह दक्षिण ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तटों को पार कर सकता है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे रविवार तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के निकट समुद्र में न जाएं क्योंकि मौसम के कारण समुद्र की स्थिति बहुत खराब हो सकती है।
 
ओडिशा में भारी से अति भारी बारिश अलर्ट : ओडिशा में गुरुवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। आईएमडी ने 27 सितंबर को एक संभावित अवदाब (बहुत कम दबाव वाला क्षेत्र) के दक्षिणी तट को पार करने पर राज्य में भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। ओडिशा सरकार ने राज्य में भारी से अति भारी बारिश होने के पूर्वनुमान के मद्देनजर बृहस्पतिवार को 18 जिलों के जिलाधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने का आदेश दिया। 

केरल के 7 जिलों में आरेंज अलर्ट : मध्य और दक्षिणी केरल में भारी बारिश के कारण भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार की सुबह सात जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानमतिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इदुक्की और एर्णाकुलम जिलों में सुबह सात बजे से तीन घंटे तक के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही तिरुवनंतपुरम जिले में स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।
 
छत्तीसगढ़ में कैसा है मौसम : रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कई हिस्सों में गुरुवार को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के दक्षिण हिस्सों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी है। रायपुर और दुर्ग संभाग के साथ-साथ बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की भी स्थिति बन सकती है।
 
दिल्ली में मौसम साफ : मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में शहर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई। दिल्ली में आज दिन के समय मौसम साफ रहने का अनुमान है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

अगला लेख