Daily Horoscope
✕

दिल्ली में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार, इन राज्यों में आज Heat Wave का कहर

Updated: मंगलवार, 26 अप्रैल 2022 (23:13 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया और आगामी 2-3 दिनों में लू के प्रकोप के कारण गुरुवार तक पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गुजरात, बिहार, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, आंतरिक ओडिशा, राजस्थान और दक्षिण उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।
 
भारत के कई राज्यों में पूरे मई महीने में भीषण गर्मी पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। भारत के पास दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अब उत्तर-पूर्व की ओर उठ रही हैं जिससे बादलों का रुख भी उत्तर-पूर्व हो गया है। वहीं भारत के दक्षिणी समुद्र में हवाएं, उत्तर-पूर्व की ओर उठ रही हैं। इससे गर्मी का प्रकोप तेज़ हो रहा है। इस तरह केवल कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख और उत्तराखंड को छोड़कर शेष राज्यों में अधिकतम पारा 38 से लेकर 44 -45 डिग्री तक रहेगा।

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शहर का सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पंजाब और हरियाणा में कैसा है मौसम: इस बीच, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में सोमवार को लू की स्थिति बनी रही और इस क्षेत्र में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। गुरुग्राम में जहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं दोनों ही प्रदेशों की राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के भिवानी में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 41.2 डिग्री सेल्सियस, सिरसा और रोहतक में 40.9 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के पटियाला में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 40 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर में 40.5 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 38.7 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, केरल, दक्षिण तटीय कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और पश्चिमी हिमालय पर एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

राजस्थान में गर्मी से राहत नहीं : राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में मंगलवार को दिन के तापमान में वृद्धि और लू चलने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। बाडमेर में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री, बीकानेर में 44.1 डिग्री, चूरू में 43.8 डिग्री, फलोदी में 43.6 डिग्री, जोधपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस और अन्य प्रमुख स्थानों पर 43 डिग्री सेल्सियस से लेकर 41.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि वहीं राज्य के अधिकांश इलाकों में रात का तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी 24 घंटे में राज्य में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख