dharma sangrah

Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार, पंजाब से मध्य प्रदेश तक गर्मी की मार

Updated: मंगलवार, 25 मार्च 2025 (15:14 IST)
Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के पहाड़ी राज्यों में 26 मार्च से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर पड़ेगा, जहां भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। इसके बाद हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होगी, जबकि उत्तराखंड में इसका सबसे कम प्रभाव रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में दिन और रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।
 
गौरतलब है कि मार्च के महीने में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी दिशा में खिसकने लगता है। लेकिन इस दौरान इनकी आवृत्ति बढ़ जाती है। मार्च पहाड़ों के लिए सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना भी होता है। इस साल जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में औसत से कम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई।
 
राजस्थान में भीषण गर्मी : राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का दौर शुरू हो गया है जहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक तक पहुंच गया है। मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कुछ हिस्सों में बुधवार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।
 
इस समय राज्य के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.2 डिग्री ऊपर है। मंगलवार को बाड़मेर, जोधपुर, जालोर एवं आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज होने तथा कहीं-कहीं ‘हीटवेव’ की संभावना है। 26-27 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से जोधपुर एवं बीकानेर संभागों में 20-30 किलोमीटर की रफ्तार से अपेक्षाकृत तेज हवाएं चलने, आंशिक बादल छाए रहने एवं 26-28 मार्च को तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है।
 
दिल्ली में कैसा है मौसम : दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 1.3 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में पूर्वाह्न 11 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 217 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

Teachers Day 2026 : ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ से गुरु को नमन, यूपी में लखनऊ से गोरखपुर तक होगा खास पौधरोपण अभियान

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

अगला लेख