Daily Horoscope
✕

भारी बारिश से हाहाकार, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Updated: रविवार, 25 अगस्त 2024 (07:50 IST)
weather update : गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्‍ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
गुजरात में सड़कें लबालब : उत्तरी गुजरात के कुछ हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाके में जलमग्न हो गए और राज्य राजमार्ग एवं गांवों को जोड़ने वाली सड़कें अवरुद्ध हो गईं। राज्य के 206 जलाशयों में से 66 में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। आईएमडी ने 27 अगस्त की सुबह तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा दक्षिण गुजरात के कुछ भागों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
 
राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी : मानसून की सक्रियता से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है और यहां बीते 24 घंटे में जयपुर, धौलपुर, उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़ और पाली, बांसवाड़ा और सिरोही जिले में कई जगह भारी बारिश दर्ज की गई। एक मौसमी तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा जयपुर, भरतपुर व, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश की प्रबल संभावना है। कोटा, उदयपुर संभाग में 25-26 अगस्त को कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है।
 
 
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 26 अगस्त तक ओडिशा के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। उसने रविवार को मयूरभंज, क्योंझर, अंगुल, ढेनकनाल, कटक, जगतसिंहपुर, जाजपुर और केंद्रपाड़ा जिलों में कुछेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेमी) का पूर्वानुमान जताया है। रविवार रात से सोमवार सुबह तक, मयूरभंज और क्योंझर जिलों में कुछेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
 
बंगाल में 26 अगस्त तक भारी बारिश : मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी के उत्तर में चक्रवाती परिसंचरण और मानसून की सक्रियता के कारण पश्चिम बंगाल बंगाल के कई दक्षिणी जिलों में 26 अगस्त तक बहुत भारी वर्षा की शनिवार को चेतावनी दी। चक्रवाती परिसंचरण सोमवार तक क्षेत्र में कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो सकता है।
 
विभाग ने कहा कि दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा, हुगली, बीरभूम, पूर्व और पश्चिम बर्धमान जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को 26 अगस्त तक उत्तर बंगाल की खाड़ी के समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
 
मुंबई को गर्मी से राहत : महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार को बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसी के साथ आईएमडी ने 25 और 26 अगस्त को कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों में और बारिश होने की संभावना है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

‘जब प्रणब मुखर्जी ने जताई प्रधानमंत्री बनने की इच्छा’: सोनिया गांधी की नई किताब के इन खुलासों ने मचाई सियासी हलचल

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

अगला लेख