Hanuman Chalisa
✕

Weather update : देशभर में गर्मी से राहत, जानिए कहां होगी बारिश और किन राज्यों में गिरेंगे औले

Updated: मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 (08:46 IST)
13 राज्यों में बारिश और 5 में औले गिरने की संभावना
उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री के बीच
देश में 1 हफ्ते तक नहीं चलेगी लू
Weather update India : आमतौर पर अप्रैल माह तेज गर्मी के लिए जाना जाता है लेकिन इस बार देशभर गर्मी कम है। पहाड़ी राज्यों में बर्फ गिर रही है तो मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि इस महीने के अंत तक देश में ‘लू’ की स्थिति लौटने की संभावना नहीं है और शुक्रवार से उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में नए सिरे से बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के 13 राज्यों में बारिश की संभावना है जबकि 5 राज्यों में औले गिर सकते हैं।
 
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा, जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को छोड़ कर देश के शेष हिस्सों में यह 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में यह 15 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। अगले सात दिनों के दौरान देश में लू की स्थिति रहने की संभावना नहीं है।
 
आईएमडी ने कहा कि 26 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में और 28 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के दक्षिणी जिलों में 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश होने या ओलावृष्टि होने का भी पूर्वानुमान जताया है। तमिलनाडु और केरल में अगले तीन-चार दिनों तक गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 24 अप्रैल को, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 28 अप्रैल को, केरल में 24 अप्रैल से 27 अप्रैल के दौरान और तेलंगाना में 27 अप्रैल को छिटपुट स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
 
तेलंगाना में 24 से 26 अप्रैल, मध्य महाराष्ट्र में 25 से 27 अप्रैल, दक्षिण छत्तीसगढ़ में 25-26 अप्रैल तक और पूर्व मध्य प्रदेश में 26 अप्रैल को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।
 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

अगला लेख