biodatamaker
✕

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुले, फूलों से सजा मंदिर

Updated: मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 (08:28 IST)
  • वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
  • 45 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर
  • मंदिर परिसर के चारों तरफ बिछी 3 से 4 फीट बर्फ की चादर
Kedarnath Yatra : 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पल का पुण्य- लाभ लाभ लगभग 8 हजार दर्शनार्थियों ने प्राप्त किया।
 
कपाटोद्घाटन से पहले केदारनाथ मंदिर को 45 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। मंदिर परिसर के चारों तरफ 3 से 4 फीट बर्फ की चादर बिछी नजर आ रही है और ऐसे में कर्णप्रिय मंत्रोच्चार और बैंड की धुन मन को मोह रही है।
 
मंदिर कपाट खुलने के बाद मुख्य पुजारी शिवलिंग गर्भ गृह में भगवान केदरनाथ की विशेष-पूजा अर्चना करते हुए विधिवत रूप से भक्तों के लिए बाबा केदारनाथ के दर्शन करना शुरू कर देंगे। इसी के साथ अप्रैल से केदारनाथ शुरू होकर नवंबर माह में समाप्त होगी।

कदारनाथ धाम में रुक- रुक कर बर्फबारी व बारिश को देखते हुए सरकार ने श्रद्धालुओं से यात्रा शुरू करने से पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा प्रतिकूल मौसमी दशाओं के मद्देनजर केदारनाथ धाम में निवास की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने की अपील की है।
 
उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि देवों की कृपा से इस बार यात्रा में गत वर्ष की अपेक्षा कहीं अधिक श्रद्धालु आएंगे और चारधामों के दर्शन कर पुण्य के भागी बनेंगे।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

दीवाली तक UPI पर नहीं लगेगा MDR, NPCI का बड़ा फैसला

12 घंटे का बंद और कटे सिर पर 48 घंटे का अल्टीमेटम! मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, जानिए क्या हैं हालात?

‘पहले राहुल, फिर मोदी’: 24 घंटे में दो बड़े 'सरप्राइज'! आखिर तमिलनाडु के सीएम विजय पर क्यों फिदा हैं देश के 2 बड़े दिग्गज?

अगला लेख