dharma sangrah

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कें लबालब, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

Updated: मंगलवार, 20 अगस्त 2024 (10:14 IST)
weather update : उत्तरप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना समेत कई राज्यों में मंगलवार को बारिश का दौर जारी है। गंगा समेत कई नदियां उफान पर है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में मंगलवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जबकि अन्य कई राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है और इसके प्रभाव से अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्व-मध्य भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर अगले 2-3 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
 
दिल्ली एनसीआर में मंगलवार सुबह भारी बारिश हुई। मिंटो रोड, आईटीओ, आश्रम ब्रिज, शास्त्री पार्क, गीता पार्क समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव से यातायात पर पड़ा असर। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
 
हिमाचल प्रदेश में मणिमहेश से आ रहे श्रद्धालुओं का एक दल सोमवार को भूस्खलन की चपेट में आ गया। हादसे में जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई। राज्य में जगह-जगह पहाड़ के टूट के गिरने से 100 से अधिक सड़कें बंद हैं।  तेलंगाना के हैदराबाद में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। 
 
राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में कई जगह हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। नाथद्वारा, धौलपुर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर में कई स्थानों पर बरसा पानी। पाली, करौली, जयपुर व दौसा में भी कई जगह बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताहांत कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में फिर भारी बारिश होने की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

Azamgarh Terrorist Arrest: अलकायदा से जुड़े AQIS नेटवर्क का खुलासा, यूपी ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश

अगला लेख