sawan somwar

Mpox को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट से अस्पतालों तक कैसी है तैयारी?

Updated: मंगलवार, 20 अगस्त 2024 (09:59 IST)
Mpox : दुनियाभर में एमपॉक्स का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्तान में इस वायरस के दस्तक के बाद भारत में अलर्ट जारी कर दिया है। हवाई अड्‍डों पर बंदरगाहों पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। सरकार ने अस्पतालों से एमपॉक्स मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार करने को कहा है। हालांकि भारत में एमपॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल एमपॉक्स का खतरा नहीं है, हालांकि मंत्रालय ने आने वाले हफ्तों में कुछ मामलों का पता चलने की आशंका को पूरी तरह से खारिज नहीं किया। मंत्रालय ने कहा कि एमपॉक्स के प्रसार को रोकने और नियंत्रित करने के लिए एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।
 
मंत्रालय ने सभी राज्यों से एमपॉक्स मामलों से निपटने के लिए अस्पतालों को तैयार रखने को कहा है। एमपॉक्स के मरीजों का अलग से इलाज करने के लिए दिल्ली में 3 सरकारी अस्पतालों को प्रमुख सुविधाओं के रूप में चुना गया है। इनमें राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल के नाम शामिल हैं। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि सावधानी के तौर पर सभी हवाईअड्डों, बंदरगाहों और सीमाक्षेत्र में सतर्कता बरतने, 32 परीक्षण प्रयोगशालाओं को तैयार करने, किसी भी मामले का पता लगाने, प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य केंद्रों की क्षमताएं बढ़ाने जैसे कदम उठाए जाएंगे।
 
अगस्त में ही स्वीडन की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी ने अफ्रीका के बाहर एमपॉक्स का पहला मामला दर्ज किया था। स्वीडिश एजेंसी का कहना है कि संक्रमित व्यक्ति, अफ्रीका में रहने के दौरान ही एमपॉक्स की चपेट में आया था। 
 
एमपॉक्स एक संक्रामक बीमारी है जिसे पहले 'मंकीपॉक्स' के नाम से भी जाना जाता था। अफ्रीकी देश कॉन्गो में इस बीमारी के शुरुआती दौर में ही 450 से भी ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस वायरस के खतरे को देखते हुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने पहले ही ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी थी। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

कंप्यूटर साइंस फैकल्टी ने पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन से सीखे सतत जीवनशैली के गुर

बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी 'हनुमान अंश' देखकर भावुक हुए सीएम धामी, कलाकारों की जमकर की तारीफ

बिहार में बाढ़ का तांडव: गंगा समेत 7 नदियां उफान पर, 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा प्रभावित

बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप वैन पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

DU के पास बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल इमारत ढही, 7 छात्रों की मौत से मचा कोहराम

अगला लेख