Hanuman Chalisa
✕

मुंबई में अक्टूबर का सबसे गर्म दिन, 16 राज्यों में बरसा पानी

Updated: गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023 (09:36 IST)
Weather Update : पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश और ओलावृष्‍टि की वजह से दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में तापमान में काफी गिरावट आई है। इधर देश के 16 राज्यों में पानी गिरा तो मुंबई में इस वर्ष अक्टूबर का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है और इससे दिल्ली-एनसीआर में तापमान में काफी गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शहर का मौसम बदल गया है। 
 
आने वाले हफ्तों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान 26-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16-19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
 
आईएमडी ने चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले 5 दिनों के लिए केरल के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।
 
मुंबई में अक्टूबर का सबसे गर्म दिन : आईएमडी के अनुसार, मुंबई में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल अक्टूबर महीने में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इस महीने का सबसे गर्म दिन 17 अक्टूबर 2015 था, जब पारा 38.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
 
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम : पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हुई। लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, मध्य प्रदेश और कोंकण और गोवा में बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, सिक्किम, असम और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।
 
आज कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थान पर भारी बारिश हो सकती है। केरल, तमिलनाडु, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश की संभावना है।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति

राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, अब तेज होंगे परमिट और नए परिवहन मार्गों के कार्य

अखिलेश के राम मंदिर जाने पर संतों का विरोध, 7 कड़ी शर्तें रखकर बोले- घुसने नहीं देंगे, पहले कारसेवकों के परिजनों से मांगो माफी

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

अगला लेख