suvichar
✕

दिल्ली में खराब मौसम की मार, उड़ानों में देरी, रेल यातायात भी प्रभा‍वित

Updated: मंगलवार, 19 नवंबर 2024 (09:12 IST)
weather update : राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम में निम्न दृश्यता के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा। दिल्ली हवाई अड्डे पर कई विमानों का मार्ग परिवर्तित किया गया जबकि कई उड़ानों में देरी हुई।  कोहरे के चलते राजधानी से चलने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सड़कों पर भी वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  
 
एयरइंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो जैसे एयरलाइन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से यात्रियों को सूचित किया कि प्रदूषण के उच्च स्तर से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी में निम्न दृश्यता के कारण उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।
उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी आज सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई। इस वजह से लोगों को वाहन चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
 
राष्‍ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की वजह से हाल बेहाल है। दिल्ली NCR में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज से स्कूल बंद कर दिए गए हैं। आज से ऑनलाइन क्लासेस लगेगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी और JNU में भी ऑनलाइन होगी पढ़ाई। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए घने से घना कोहरा छाने की आशंका जताई है।
<

#WATCH | Trains' movement continues amid smog in Delhi. Visuals from New Delhi Railway Station.

22 trains running late and 9 trains put back, says Railways. pic.twitter.com/x117AncO8g

— ANI (@ANI) November 19, 2024 >
जम्मू कश्मीर में कड़ाके की सर्दी : जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की सर्दी बढ़ गई है। गुलमर्ग, पहलगाम, लेह समेत जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में न्यूनतम पारा शून्य डिग्री से नीचे पहुंच गया। श्रीनगर में अधिकतम पारा 15.3 और न्यूनतम 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  
 
सर्द हवाओं से ठिठुरा मध्य प्रदेश : जम्मू कश्मीर से चली सर्द हवाओं ने मध्य प्रदेश में भी ठिठुरन बढ़ा दी है। राज्य में दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री की कमी आई। यहां 20 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड पचमढ़ी में पड़ रही है। 

गुजरात में कैसा है मौसम : गुजरात में देर से ही सही, सर्दियां शुरू हो गई हैं। राज्य के तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी है। लोगों को सुबह और शाम ठंड का अहसास होने लगा है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं, कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रह गया है। राजधानी गांधीनगर में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम तापमान था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख