dharma sangrah

यूपी, उत्तराखंड में जमकर बरसेगा पानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated: मंगलवार, 19 जुलाई 2022 (08:41 IST)
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम राजस्थान में कहीं हल्की तो कहीं भारी वर्षा होगी।
 
बारिश की कमी से जूझ रहे उत्तर प्रदेश में बारिश का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अगले 2 दिनों में पूरे यूपी में मानसून सक्रिय होगा, जिससे भारी बारिश की संभावना है। राज्य में 19 से 22 जुलाई के बीच गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट वेदर डॉट कॉम के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, दक्षिणपूर्व राजस्थान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात के शेष हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और बिहार है हल्की बारिश हो सकती है।
 
लद्दाख, हरियाणा के शेष हिस्सों, पंजाब, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली एनसीआर में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, उत्तरी केरल, मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई और तेलंगाना में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश हुई हुई।
 
केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पंजाब के कुछ हिस्सों, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश हुई।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख