Hanuman Chalisa
✕

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई मैदानी इलाकों में मुश्‍किल, इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

घने कोहरे की वजह से कई राज्यों सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित

Updated: शनिवार, 17 जनवरी 2026 (08:44 IST)
Weather Update : पश्चिमी हिमालय में हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई। घने कोहरे की वजह से कई स्थानों पर दृश्यता बेहद हो गई। इस वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा है। 
 
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हिमपात हुआ है। इससे आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड के और बढ़ने की संभावना है। अगले एक-दो दिन के दौरान हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड में कुछ जगहों पर शीतलहर चलने की बहुत संभावना है।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पंजाब में अमृतसर, आदमपुर और पठानकोट, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में हिंडन और सहारनपुर में शुक्रवार सुबह अत्यधिक घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई।

कैसा है दिल्ली एनसीआर का मौसम

दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे की वजह से आज सुबह भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रही। दिल्ली-नोएडा-दिल्ली (DND) फ्लाईवे और आस-पास के इलाकों में स्मॉग की मोटी परत छाई हुई है। खराब मौसम के कारण कई ट्रेन देरी से चल रही हैं। आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ाने भी प्रभावित हुई है। वायु प्रदूषण का स्तर 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंचने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

क्या है यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, अयोध्या, नोएडा, गाजियाबाद और मुरादाबाद समेत कई शहरों में शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है। इस वजह से दश्यता काफी कम हुई। लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्थान में बढ़ेगा तापमान

राजस्थान में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान बढ़ेगा। न्यूनतम पारा 2–3 डिग्री चढ़ेगा। 22 से 24 जनवरी के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

हरियाणा में भिवानी सबसे ठंडा

हरियाणा का भिवानी शुक्रवार को 1.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। करनाल शहर में आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ है।  IMD ने आज करनाल में न्यूनतम तापमान 7°C रहने का अनुमान लगाया है।
edited by : Nrapendra Gutpa 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

अमेरिका में तकनीकी खराबी से घंटों ठप रहा हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप', हजारों यात्री परेशान

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

अगला लेख