biodatamaker
✕

उत्तर भारत में कोहरे का कहर, कम हुई गाड़ियों की रफ्तार, 80 से ज्यादा ट्रेनें लेट, उड़ानों पर भी पड़ा असर

Updated: सोमवार, 15 दिसंबर 2025 (11:14 IST)
Weather Update : उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली समेत उत्तर भारत में अब सर्दी का सितम दिखाई दे रहा है। घने कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़क पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से गाड़ियों की रफ्तार धिमी रही, 80 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही है तो उड़ानें भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
 
मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना और कर्नाटक में कई स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी दी गई है। 
 
IMD ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि सुबह के समय उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 15 एवं 16 दिसंबर को घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की बहुत संभावना है। सुबह के समय उत्तर-पूर्वी भारत में 15-19 दिसंबर, हिमाचल प्रदेश में 15-17 दिसंबर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 एवं 16 दिसंबर को अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की बहुत संभावना है।
 
 
दिल्ली में कैसा है मौसम : दिल्ली में सर्दी के साथ ही वायु प्रदूषण का डबल अटैक दिखाई दे रहा है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से यहां हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। विमानन कंपनी इंडिगो ने भी एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से अपनी फ्लाइट की स्‍थिति देख घरों से निकलने की सलाह दी है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख