sundarkand

भीषण गर्मी के मार, 9 राज्यों में लू का अलर्ट, 10 शहरों में पारा 45 डिग्री

Updated: रविवार, 14 मई 2023 (10:26 IST)
Weather Update : मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्‍ट्र और उत्तरप्रदेश में भीषण गरमी की मार पड़ रही है। शनिवार को देश के 10 शहरों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। मध्यप्रदेश के खरगोन और राजस्थान के जैसलमेर में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया। यह दोनों शहर देश में सबसे गर्म रहे। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्‍ट्र, हरियाणा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और गुजरात में लू चलने की आशंका जताई है।
 
राजस्थान इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में हैं। जैसलमेर, बाड़मेर, चूरू, पाटन, कोटा, बीकानेर देश के सबसे गर्म शहरों में रहे। वहीं मध्यप्रदेश के खरगोन, यूपी के झांसी और महाराष्‍ट्र के अकोला भी देश के टॉप 10 सबसे गर्म शहरों में रहे। मध्यप्रदेश के सभी 29 मौसम केंद्रों पर तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हुई। दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मणिपुर, लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में हल्की बारिश हुई।
 
मौसम के अनुसार, सायक्लोन मोचा की वजह से अंडमान निकोबार, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड और असम के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज गरज के साथ छींटे और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। केरल, दक्षिण कर्नाटक और लक्षद्वीप में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। यहां हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख