dharma sangrah
✕

Weather Update : 6 राज्यों में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Updated: मंगलवार, 13 सितम्बर 2022 (09:57 IST)
नई दिल्ली। महाराष्‍ट्र, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना में भारी बारिश की वजह से हाहाकार मच गया। मुंबई में बुधवार को भी कई इलाकों में पानी भरा रहा। मौसम विभाग का अगले तीन दिन में गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि इस महीने की 17 और 18 तारीख के आसपास बंगाल की खाडी में चक्रवात की नई आशंका को देखते हुए ओडिशा में अधिक बारिश होने का अनुमान है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों, जम्मू और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, आंतरिक कर्नाटक और शेष पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
 
कहां-कहां बरसेगा पानी : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
 
पूर्वोत्तर भारत के उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सिक्किम आंतरिक उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, गुजरात के शेष हिस्सों, बिहार, उत्तर प्रदेश, दक्षिण और दक्षिणपूर्व राजस्थान और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 
जम्मू संभाग, कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख