ramcharitmanas
✕

Weather Update : मौसम का बदला मिजाज, दिल्‍ली समेत कई क्षेत्रों में बारिश के आसार

Updated: रविवार, 24 मार्च 2024 (13:21 IST)
Weather Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 4 दिनों के मौसम के विषय में पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने कई रंग दिखा दिए। अब महीने के आखिरी दिनों में दिल्ली समेत देश के कई क्षेत्रों में बारिश भिगो सकती है।
ALSO READ: Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी भागों में बढ़ी ठिठुरन, IMD का कहीं बारिश तो कहीं आंधी-तूफान का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। जिनकी औसत गति अधिक रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में मार्च में मौसम ने कई रंग दिखा दिए।

महीने की शुरुआत ठंड के साथ हुई, फिर मध्य में तेज धूप और गर्मी का सितम देखने को मिला अब महीने के आखिरी दिनों में छोटी होली पर इस बार बूंदाबांदी की संभवना है। आज विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
ALSO READ: Weather Updates: होली पर अनेक राज्यों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में दो दिनों के खराब मौसम के बाद शनिवार को जम्मू-कश्मीर में धूप खिल रही है। मौसम विभाग ने आगामी 26 मार्च तक शुष्क मौसम होने का पूर्नानुमान जताया है। 26 मार्च, 2024 तक पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 25 और 26 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
ALSO READ: Uttar Pradesh में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, अनेक जिलों में बेमौसम वृष्टि
स्‍काईमेट वैदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। पंजाब, उत्तरी राजस्थान और दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दक्षिणी छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
ALSO READ: UP बिहार से दिल्ली तक मौसम में कोई परिवर्तन नहीं, कुछ राज्यों में वर्षा की आशंका
पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम और एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। सिक्किम सब हिमालय, पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत के केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक के हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
ALSO READ: Weather Updates: मौसम का रुख फिर बदलेगा, गरज के साथ होगी झमाझम बारिश
जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। उत्तरी पंजाब में छिटपुट और हल्की बारिश हुई। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में दिन और रात के तापमान में वृद्धि हुई।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख