biodatamaker
✕

Weather update : यूपी, बिहार में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, यहां होगी हल्की बारिश

Updated: बुधवार, 1 जुलाई 2020 (09:52 IST)
नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में आज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इससे पहले यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की वजह से पारा कुछ नीचे हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले चार दिनों के दौरान भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान है। वहीं दूसरी ओर असम में बाढ़ ने 15 लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया है और 25 लोगों की जान ले ली।

खबरों के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों, उत्तरी और मध्य राजस्थान में कुछ स्थानों पर मानसून की हलचल बढ़ सकती है। तमिलनाडु और लक्षद्वीप में कमजोर मानसून के बीच हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। पश्चिमी राजस्थान में मानसून कमजोर नजर आ रहा है।

झारखंड की राजधानी रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में चार जुलाई तक बादल छाए रहेंगे। बिहार में बुधवार व गुरुवार को राजधानी के ऊपर बादल छाने के साथ-साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 4 दिनों के दौरान भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान है।

असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की वजह से पारा कुछ नीचे रहा। असम में बाढ़ से प्रभावित कुल 25 जिलों में से दो जिले- उदलगुरी और कामरूप (शहर) में बाढ़ का पानी कम हुआ। बाढ़ ने 15 लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया है और 25 लोगों की जान ले ली।

धेमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, चिरांग, नलबाड़ी, बारपेटा, बोंगईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमारा, गोलपारा, कामरूप, मोरीगांव, होजई, नौगांव, गोलाघाट, जोरघाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई।  इस क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज की गई है। गुजरात के अलावा बिहार में भी आसमानी आफत ने 11 लोगों की जान ले ली।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

नवरात्र में वाराणसी की महिलाओं का अनोखा हुनर, पूजा कॉम्बो पैक से बढ़ रही कमाई, 65 दुकानों पर मिल रहे स्थानीय उत्पाद

Rahul Gandhi : कौन हैं 'देहरादून में छिपी महिला', जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

अम्बेडकर नगर में DM ईशा प्रिया और SP प्राची सिंह ने संभाली कमान, देर रात सड़कों पर उतरकर देखी परखी सुरक्षा व्यवस्था

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

अगला लेख