ganesh chaturthi
✕

25 राज्यों में बारिश से उफान पर नदियां, गुजरात में 63 की मौत, महाराष्‍ट्र में गई 83 की जान

Updated: मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (14:21 IST)
नई दिल्ली। गुजरात, महाराष्‍ट्र, मध्यप्रदेश समेत देश के 25 राज्यों में बारिश का कहर दिखाई दे रहा है। भारी बारिश से नदियां उफान पर होने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गुजरात में भारी बारिश की वजह में 63 लोगों की मौत हो गई। वहीं महाराष्‍ट्र में 1 जून से अब तक बारिश की वजह से 83 लोग मारे जा चुके हैं।
 
इन राज्यों में बरसा पानी : पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, गुजरात और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में मध्यम से भारी बारिश हुई। कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, असम, लक्षद्वीप, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
 
गुजरात में भारी बारिश से बुरा हाल : अहमदाबाद सहित गुजरात के दक्षिण एवं मध्य भागों में स्थित विभिन्न जिलों के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश होने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है और वहां से करीब 9000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्य के 5 जिलों बारिश का रेड अलर्ट और 8 जिलों में ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। एनडीआरएफ की तैनाती की गई है।
 
Koo App
महाराष्‍ट्र में उफान पर नदियां : महाराष्ट्र के नासिक जिले में सोमवार को भारी बारिश जारी रहने से कई नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद गढ़चिरौली जिले में तीन व्यक्ति लापता हैं तथा मुंबई एवं उसके आसपास भी मध्यम वर्षा हुई है। अधिकारियों ने बताया कि नासिक जिले में भारी बारिश जारी है जिससे कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है एवं गोदावरी में नदीतल पर स्थित मंदिर डूब गए हैं। गोदावरी एवं अन्य नदियों के तटों के आसपास बसे गांवों के लोगों को स्थिति को लेकर सतर्क कर दिया गया है। वैसे फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान के नीचे है।
 
डिंडोरी, त्रयम्बकेश्वर, डेलावारे, निपहद और घोटी जैसे क्षेत्रों में कई छोटी नदियां एवं नहरें भारी बारिश के बाद उफान पर हैं। इन जलाशयों के आसपास की कई सड़कें एहतियात के तौर पर बंद कर दी गयी हैं। उत्तरी महाराष्ट्र में 3 दिनों के लिए वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन मोचन बल की टीम भी तैनात की गई है। पुणे जिले में भारी वर्षा के बाद भीमशंकर मंदिर को जाने वाली एक सड़क पर भूस्खलन हुआ। भीमशंकर 12 ज्योतर्लिंगों में एक है और मुंबई से 200 किलोमीटर दूर है।
 
मध्यप्रदेश में हाईअलर्ट : मध्यप्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है। राजधानी भोपाल के साथ विदिशा, सीहोर, रायसेन, गुना, शिवपुरी, बैतूल, मंडला, खरगोन और श्योपुर में भारी बारिश के चलते कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राजधानी में लगातार हो रही भारी बारिश से शहर की कई कॉलोनियां पानी में डूब गई हैं। होशंगाबाद रोड स्थित कई कॉलोनियों में पानी घरों के अंदर घुस गया है। पानी में घिरे होने के चलते इन घरों में लोग घरों में कैद हो गए है। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत 33 जिलों में भारी बारिश के आसार है।
 
आज कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश संभव है। गुजरात के शेष हिस्सों, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और दक्षिणपूर्व राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
 
सिक्किम, जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के शेष हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और रायलसीमा की तलहटी में हल्की बारिश संभव है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख