kundali milan
✕

जम्मू-कश्मीर से हिमाचल तक हिमपात, इन राज्यों में फिर बढ़ी ठंड

Updated: रविवार, 12 फ़रवरी 2023 (16:54 IST)
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। इस वजह से देश के कई राज्यों में एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। एक 14 फरवरी से पश्चिमी हिमालय तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।
 
इन राज्यों में बढ़ी ठंड : पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हुई है।
 
हिमाचल में हिमपात : हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कुल्लू, लाहौल एवं स्पीति, किन्नौर और शिमला जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से बर्फबारी हुई, जबकि राज्य के मध्य और निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कोठी में 20 सेंटीमीटर, कल्पा में 17.5 सेंटीमीटर, गोंडला में 13.5 सेंटीमीटर, केलांग, कुकुमसेरी और खदराला में पांच-पांच सेंटीमीटर, मनाली में दो सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, साथ ही, राज्य की राजधानी शिमला के उपनगर कुफरी में भी हिमपात हुआ।
 
बर्फबारी के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 196 सड़कों पर यातायात बंद हो गया है। लाहौल एवं स्पीति में सबसे अधिक 148, किन्नौर में 25, कुल्लू में 12, चंबा में सात, कांगड़ा में दो, मंडी और शिमला जिले में एक-एक सड़क पर यातायात बंद है। राज्य में लगभग 150 ट्रांसफॉर्मर और 10 जल योजनाएं बाधित हुईं हैं।
 
कैसा है दिल्ली का मौसम : राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 77 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने दिन के दौरान 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही आसमान मुख्यत: साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
आज कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों तक जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख