सम्बंधित जानकारी
- कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, महाराष्ट्र समेत 13 राज्यों को मिले नए राज्यपाल
- अब मात्र साढ़े 3 घंटे में तय हो जाएगा दिल्ली से जयपुर का सफर, क्या है एक्सप्रेस वे में खास?
- राहुल गांधी क्यों कर रहे थे भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़ने पर विचार?
- भारत के आपदा प्रबंधन में हुआ सुधार, लेकिन जोशीमठ घटना पर IUCN ने दी यह चेतावनी
- ममता सरकार का वित्तमंत्री सीतारमण पर पलटवार, केंद्र पर 2400 करोड़ रुपए का GST मुआवजा बकाया
दिल्ली में 16 फरवरी को महापौर चुनाव, LG की केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने महापौर का चुनाव कराने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन के अगले सत्र की बैठक 16 फरवरी को बुलाने की मंजूरी दे दी है।
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सदन का 16 फरवरी को सत्र बुलाने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे सक्सेना ने स्वीकार कर लिया है।
महापौर चुनाव के लिए दिल्ली नगर निगम का सत्र चौथी बार बुलाया गया है। इससे पहले 3 बार हंगामे की वजह से बगैर चुनाव के ही सत्र को स्थगित करना पड़ा था। महापौर चुनाव में आप की शैली ओबेराय का मुकाबला भाजपा की रेखा गुप्ता से है।
