Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट: देश में सबसे ज्यादा तापमान मप्र के खरगोन में, अगले 3 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी चल सकती है लू

शनिवार, 27 अप्रैल 2019 (08:38 IST)
उतर और मध्य भारत में गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। पिछले 3 दिनों से सूरज की तपन कम नहीं हुई। शुक्रवार को तापमान 42.3 डिग्री पर पहुंच गया। ये सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। वहीं देश और प्रदेश में खरगोन सबसे ज्यादा तपा। वहां तापमान पूरे देश में सबसे ज्यादा 46.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में लगातार तीन दिन से पारा पारा 42 डिग्री पार है प्रदेश के 27 शहरों में तापमान 42 से डिग्री से ज्यादा रहा।
 
क्या है कारण : राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से प्रदेश में तपन बढ़ रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। 
 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसान अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने से मध्य प्रदेश, विदर्भ सहित भारत की मुख्य भूमि में लू की स्थिति बनने सकती है।
 
दक्षिण भारत में सिमटी मौसमी गतिविधियां : पूर्वी इक्वेटोरियल हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में अवसाद उत्तर-पश्चिमी की तरफ में चला गया, जिससे मौसम से जुड़ी गतिविधियां दक्षिण भारत में सिमट गई हैं। पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में मौसम संबंधी कोई गतिविधि नहीं हो रही है। इस कारण गर्मी का असर दिख रहा है।
 
दक्षिण-पश्चिम एवं पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के साथ ही विदर्भ क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है, जहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।  मध्य प्रदेश के खरगोन में देश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.6 एवं विदर्भ के अकोला में 46.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

क्या ईरान रच रहा है ट्रंप की हत्या की साजिश? इजराइली खुफिया रिपोर्ट का दावा

LIVE: MCG स्टेडियम में पीएम मोदी, कहा- आज लास्ट अवर का दबाव नहीं

गुरुग्राम में देर रात पुलिस एनकाउंटर, रंगदारी वसूलने पहुंचे दीपक नांगल गैंग के 4 शूटर ढेर

जर्मनी में गर्मी की वजह से इस साल 5,100 लोगों की मौत

Top News 10 July : ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया, खामेनेई को मशहद में दफनाया गया

अगला लेख