Daily Horoscope
✕

एयर इंडिया का सर्वर डाउन, दुनिया भर में उड़ानों पर असर, हजारों यात्री परेशान

Updated: शनिवार, 27 अप्रैल 2019 (10:15 IST)
नई दिल्ली। एयर इंडिया का सर्वर डाउन हो गया इस वजह से सर्वर डाउन होने की वजह से दुनिया भर की सभी भारतीय उड़ानों में देरी के चलते हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए। यात्रियों को लगभग 6 घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया ने सुबह लगभग 9 बजे दावा किया कि उसकी प्रणाली दुरुस्त कर ली गई है।
 
सर्वर सुबह 3:30 बजे से डाउन हुआ। दिल्ली समेत पूरे देश में उड़ानों पर इसका असर पड़ा है। यात्री चेक इन नहीं कर पा रहे हैं।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि SITA सर्वर डाउन होने की वजह से उड़ानों पर बुरा असर पड़ा है। हमारी टीम इस समस्या का हल निकालने का प्रयास कर रही है। असुविधा के लिए खेद है। 
 
यात्री एयरपोर्ट के कस्टमर केयर ऑफिस से संपर्क कर रहे हैं, तो वहीं एयरलाइनंस के नंबरो पर कॉल करके उड़ानों के जल्द शुरू करने की जानकारी जुटा रहे हैं।

इससे पहले पिछले साल 23 जून को ऐसी ही घटना हुई थी जब एयरलाइन के चेक-इन सॉफ्टवेयर में तकनीकी खामी के कारण देश भर में उसके 25 विमानों ने नियत समय से देरी से उड़ान भरी थी।

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख