Hanuman Chalisa
✕

मौसम अपडेट : पश्चिमी राज्यों में समय से पहले पहुंचा मानसून

Updated: बुधवार, 6 जून 2018 (15:48 IST)
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी क्षेत्र में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण देश के पश्चिम तटीय इलाकों में अपेक्षाकृत अधिक सक्रिय हुए दक्षिण पश्चिम मानसून ने बुधवार को समय से पहले इन इलाकों में दस्तक दे दी है।


मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिणी कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों, रायलसीमा के अधिकांश हिस्सों, दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों और बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी क्षेत्रों में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है।

अगले 24 घंटों में इसके और अधिक सक्रिय होने की संभावना को देखते हुए विभाग ने गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसके कारण गुरुवार से 12 जून तक तटीय कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में मुंबई सहित राज्य के दक्षिणी तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके मद्देनजर विभाग ने मध्य पूर्व अरब सागर में कोंकण और गोवा तट पर आठ से 12 जून तक 40 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के उत्तरी क्षेत्रों में आठ जून को हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मेघालय में भी आठ से 11 जून के बीच भारी बारिश की संभावना है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने नौ से दस जून तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की है। (भाषा)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

3 साल बाद RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब होम-कार लोन चुकाना होगा ज्यादा महंगा

सरकार के मुखिया के तौर पर पीएम मोदी के 25 साल, कहा- मेरे लिए कर्म ही सब कुछ, We Will do it

अहमदाबाद में नवरात्रि में गरबा खेलने के लिए मानने होंगे ये 44 नियम, जानें समय और गाइडलाइंस

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी

अगला लेख