ganesh chaturthi
✕

3 राज्यों में बढ़ा तापमान, भीषण गर्मी के बाद सूखे की आशंका

Updated: मंगलवार, 11 अप्रैल 2023 (11:06 IST)
नई दिल्ली। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा में पिछले 24 घंटों में तापमान में वृद्धि हुई हालांकि विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्व और मध्य मध्य प्रदेश और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उत्तराखंड में भी बारिश दर्ज की गई। हालांकि इस वर्ष पहले भीषण गर्मी और फिर 
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट वेदर डॉट कॉम के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। केरल में हल्की बारिश के साथ 12 स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान और जम्मू कश्मीर में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जना होने की संभावना है।
 
पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, कम से कम अगले 2 से 3 दिनों तक लू की स्थिति बनने की उम्मीद नहीं है।
 
स्कायमेट के अनुसार इस साल सामान्य से कम मॉनसून का अनुमान है। पहले अनुमान में बारिश सामान्य से कम रह सकती है। सामान्य बारिश होने की सिर्फ 25 प्रतिशत संभावना है। इस साल 20 प्रतिशत सूखा पड़ सकता है। लॉन्ग पीरियड एवरेजका 94 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। सूखा पड़ने की भी 20% संभावना है।
 
झेलना पड़ सकता है सूखा : ला नीना खत्म हो चुका है और आने वाले दिनों में अल नीनो के चलते मॉनसून के कमजोर रहने की संभावना बन रही है। स्काईमेट के अनुसार इस बार मॉनसून पर अल नीनो का खतरा मंडरा रहा है। 
 
इस कारण से बारिश सामान्य से काफी कमजोर रहती है और देश को सूखा झेलना पड़ सकता है। मौसम ज्यादा गरम रहने से फसलों पर भी बुरा असर पड़ने की संभावना है। प्रशांत महासागर में जब समुद्र की ऊपरी सतह गर्म होती है तो अल नीनो का प्रभाव पड़ता है। इसका असर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पर पड़ता है। अनुमान के मुताबिक कि अल नीनो का प्रभाव मई-जुलाई के बीच लौट सकता है। देश में मॉनसून भी पूरी तरह से जून से सितंबर के बीच सक्रिय होता है। स्कायमेट के अनुमान के मुताबिक अल नीनो के चलते सूखा पड़ने की भी आशंका है।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख