Hanuman Chalisa
✕

नरेंद्र मोदी की हरकतें शब्दों से ज्यादा जोर से बोलती है, सोनिया गांधी का बड़ा हमला

Updated: मंगलवार, 11 अप्रैल 2023 (12:45 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अंग्रेजी अखबार द हिंदू में लिखे लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लोकतंत्र की तीनों स्‍तंभों को सिस्‍टमैटिक तरीके से नष्‍ट किया है, जनता चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की हरकतें शब्दों से ज्यादा जोर से बोलती है। थोपी गई चुप्पी से देश की समस्याओं का हल नहीं होगा।
 
सोनिया गांधी ने अपने लेख में अडाणी, चीन, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरने का प्रयास किया। इस लेख को कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया है।
 
 
केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सोनिया ने लिखा कि 95% राजनीतिक मामले सिर्फ विपक्षी नेताओं के खिलाफ दायर किए गए हैं। भाजपा में जाने वालों के खिलाफ मुकदमे 'चमत्‍कारी रूप से' गायब हो जाते हैं। इंटरपोल भगोड़े मेहुल चौकसी के खिलाफ नोटिस वापस ले लेता है. बिलकिस बानो के रेप के दोषियों को छोड़ दिया गया। वे भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा कर रहे हैं।
 
सोनिया के अनुसार, मोदी सरकार न्‍यायपालिका को नीचा दिखाने में लगी है। उन्‍होंने केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू की भाषा पर सवाल उठाए। सोनिया ने लिखा कि भाजपा और आरएसएस नेताओं के नफरती बयानों पर प्रधानमंत्री चुप्‍पी साधे रहते हैं।

सोनिया ने विपक्षी एकजुटता की पैरवी करते हुए कहा कि भारत के संविधान और इसके आदर्शो की रक्षा करने के लिए कांग्रेस समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों के साथ हाथ मिलाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई लोगों की आवाज की रक्षा करने की है। कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल के तौर पर अपने कर्तव्य को समझती है और समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख