ramcharitmanas

बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, ओडिशा से राजस्थान तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated: मंगलवार, 10 सितम्बर 2024 (11:37 IST)
Weather update : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र डीप डिप्रेशन में बदल चुका है। मौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
 
भूस्खलन में 5 की मौत : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्खलन के मलबे से मंगलवार को चार और शव बरामद होने से हादसे में मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया के समीप सोमवार देर शाम हुए भूस्खलन के मलबे में और लोगों के भी दबे होने की आशंका है। भूस्खलन से बाधित सड़क को पैदल यात्रा के लिए खोल दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गौरीकुंड की ओर रुके यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सोनप्रयाग की ओर भिजवाया जा रहा है।
 
ओडिशा में गहरे दबाव का क्षेत्र : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के क्षेत्र के सोमवार को ओडिशा में पुरी के पास तट से टकराने के बाद राज्य सरकार ने उन तटीय जिलों में राहत एवं बचाव अभियान के लिए कमर कस ली है, जिनके इस मौसम प्रणाली से प्रभावित होने की आशंका है। आईएमडी ने कहा कि गहरे दबाव का क्षेत्र किसी निम्न दबाव क्षेत्र का अधिक तीव्र चरण होता है और यह अमूमन चक्रवाती तूफान के पहले बनता है।
 
मौसम विभाग ने ओडिशा के 10 जिलों-गंजाम, कंधमाल, नयागढ़, खुर्दा, बलांगिर, बौध, मलकानगिरी, कोरापुट, नवरंगपुर और पुरी में मंगलवार तक भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 सेंटीमीटर) होने की आशंका जताई है। इस अवधि के दौरान कटक, अनुगुल, ढेंकानाल, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और सोनपुर जिले में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। विभाग ने मछुआरों को 11 सितंबर तक समुद्र के पास न जाने की सलाह दी है।
 
बंगाल में भी बारिश के आसार : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे अवदाब के ओडिशा में पुरी तट पर पहुंचने के कारण पश्चिम बंगाल के दक्षिणी इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान किया है। आईएमडी ने बताया कि दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुरा और पुरुलिया जिलों के अधिकतर स्थानों पर और राज्य के शेष दक्षिणी भागों में कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।
 
राजस्थान में कैसा है मौसम : मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना 'अवदाब' आज तीव्र होकर 'गहरे अवदाब' बन गया है। आगामी 24 घंटे में इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में ओडिशा, छत्तीसगढ़ की और आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। राज्य के कोटा, उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में आज मेघ गर्जन के साथ मध्यम बारिश व कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
 
मौसम केंद्र के अनुसार वहीं 10 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में मध्यम से तेज बारिश होने तथा कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसी तरह 11-12 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा, उदयपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन मेघ गर्जन के साथ बारिश होने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
 
दिल्ली में बारिश के आसार : राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा मौसम विभाग ने दिन में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta
picture : file photo 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

अगला लेख