Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : देश के कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दी दस्तक

Updated: गुरुवार, 28 जून 2018 (23:02 IST)
पुणे। गुजरात के कुछ और हिस्सों में तथा पूर्वी राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के शेष हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है।
 
इसके साथ ही उत्तरी अरब सागर, गुजरात, राजस्थान के साथ ही देश के अधिकतर हिस्सों में अगले 2-3 दिन में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल है। सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।
 
देश के मैदानी इलाके में पूर्वी राजस्थान के अलवर मे सबसे अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दक्षिण-पश्चिम मानसून तटीय आंध्र प्रदेश में अति सक्रिय रहा जबकि ओडिशा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में मानसून सक्रिय रहा।
 
अगले 24 घंटे में तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अति वृष्टि और केरल के अलग-अलग हिस्सों में बहुत तेज बारिश होने का अनुमान है।



 
पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग अलग हिस्सों में तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। 
 
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान है।
 
पिछले 24 घंटे में असम, मेघालय, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर हिस्सों में तथा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, गांगेय पश्चिम बंगाल, पूर्व उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश हुई।
 
बिहार, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा, रायलसीमा और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुईया फिर गरज के साथ छींटे पड़े। (वार्ता)

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

अगला लेख