Hanuman Chalisa

Weather Prediction : नहीं मिलेगी सर्दी से राहत, देश के कई राज्‍यों में बारिश की संभावना

सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (21:48 IST)
नई दिल्ली। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में 11 फरवरी को आएगा और यह 14 फरवरी तक रहेगा। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में 3-4 दिनों लंबा दौर बारिश और बर्फबारी का देखने को मिलेगा। वहीं दक्षिणी राज्यों में भी कल कुछ स्थानों पर रुक-रुक बारिश हो सकती है जबकि सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम सूखा रहेगा।

वहीं दिल्ली और एनसीआर में यह सप्ताह बदलाव लेकर आएगा। दिन में धूप रहेगी और हवा चलेंगी। उम्मीद है कि रात और दिन के तापमान में कुछ वृद्धि देखने को मिलेगी। तापमान में वृद्धि के बावजूद सुबह और रात में मौसम ठंडा बना रहेगा। इस सप्ताह मौसम में सक्रियता मुख्यतः उत्तरी भारत के पहाड़ों और पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में ही देखने को मिलेगी।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में 11 फरवरी को आने से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में 3-4 दिनों लंबा दौर बारिश और बर्फबारी का देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर गतिविधियां होंगी लेकिन उत्तर के मैदानी राज्यों में पूरे सप्ताह मौसम आमतौर पर साफ और शुष्क रहने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्‍क : पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सप्ताह शुष्क मौसम के बीच कभी ठंडी हवाओं के कारण सामान्य से नीचे रहेगा पारा तो कभी धूप के कारण दिन का तापमान बढ़ जाएगा। पिछले दिनों जहां ओड़ीशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कुछ बारिश हुई थी, अब मौसम शुष्क रहेगा। दिन में अच्छी धूप खिलेगी और तेज़ रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी ज़्यादातर जगहों पर बारिश की संभावना कम है। अरुणाचल प्रदेश एक ऐसा क्षेत्र होगा जहां रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। मध्य भारत में पिछले सप्ताह काफी अच्छी गतिविधियां देखने को मिलीं। लेकिन इस सप्ताह समूचे मध्य भारत के भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

दक्षिणी राज्यों में हो सकती है बारिश : दक्षिणी राज्यों में 11 फरवरी को कुछ स्थानों पर रुक-रुक बारिश हो सकती है जबकि सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम सूखा रहेगा। चेन्नई में इस समय आमतौर पर बारिश कम ही होती है। उम्मीद है कि इस सप्ताह चेन्नई में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी : राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का असर जारी है और रात का तापमान नीचे चल रहा है। बीती रात 4.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सीकर राज्य में सबसे सर्द रहा।

डबोक में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, एरनपुरा रोड व पिलानी में 6.4 डिग्री, चुरू में 6.5 डिग्री, गंगानगर में 6.6 डिग्री, अजमेर व कोटा में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी चौबीस घंटे में मौसम शुष्क रहेगा।

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

पुरातन-दिव्य-भव्य काशी बनेगी हाईटेक, उच्च तकनीक से होगा भीड़ प्रबंधन, गलियां बताएंगी बाबा के द्वार का रास्ता

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

अगला लेख