Hanuman Chalisa

Weather Prediction : ठंड से कांपा हिमाचल, देश के कई राज्‍यों में बारिश के आसार

Updated: बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (12:56 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में दिन में धूप खिलने से भले ही थोड़ी राहत मिल रही हो, लेकिन ठंड बरकरार है। उत्तर भारत में मौसम का रुख लोगों को परेशानी में डाल रहा है। महाराष्‍ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीगढ़, बिहार और ओडिशा में बारिश के आसार हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है। प्रदेश में सुबह व शाम कड़ाके की ठंड है।

खबरों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में धूप खिलने के बावजूद ठंड बरकरार है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मंगलवार को न्यूनतम तापमान में और कमी दर्ज की गई। आज भी तापमान में कमी आने का यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा। उत्तर भारत में लगातार बदल रहा मौसम का रुख लोगों को परेशानी में डाल रहा है। महाराष्ट्र के अलावा झारखंड और पश्चिम बंगाल में इस पूरे हफ्ते बारिश के आसार बने हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा झारखंड और पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत के कई शहरों में बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में 6 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे और 7 फरवरी को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है।

केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अब बारिश नहीं होगी। तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बारिश की संभावना है, लेकिन तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। सेंट्रल इंडिया में गुजरात में 14 फरवरी के आसपास मौसम अच्‍छा बना रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है। प्रदेश में सुबह व शाम कड़ाके की ठंड है। 5 व 6 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। देश के पश्चिमी भाग में विक्षोभ उठने के कारण बिहार में बुधवार एवं गुरुवार को आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि शुक्रवार को दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं।

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

गुजरात में बारिश का तांडव: उमरगाम में 35.67 इंच बारिश, वलसाड-डांग जलमग्न, 365 सड़कें बंद

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन यादव, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

LIVE: नीट मामले में सड़क से संसद तक बवाल, भारी हंगामे के बाद लोकसभा 12 बजे तक स्थगित

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- युवाओं का भविष्य आपने बर्बाद किया, धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए

CJP Protest : आख़िर पेपर लीक पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किया फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

अगला लेख