sundarkand

Weather Prediction : हिमाचल में ठंड का कहर जारी, MP के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी

Updated: मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020 (10:11 IST)
चंडीगढ़। पिछले 24 घंटों में हरियाणा में घने कोहरे के चलते जींद-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंजाब रोडवेज की बस समेत 10 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों अवरुद्ध रहा। समूचा हिमाचल प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है तथा मौसम साफ रहने से हिमपात के कारण लंबे समय से बंद पड़ीं सड़कों से बर्फ हटाने का काम तेजी पर है। कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
 
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अगले 24 घंटों के दौरान शीतलहर, पाला पड़ने और कहीं-कहीं घना कोहरा रहने की संभावना है तथा 4, 6 और 7 फरवरी को कोहरा रहेगा। पिछले 24 घंटों में हरियाणा में घने कोहरे के चलते जींद-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंजाब रोडवेज की बस समेत 10 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों अवरुद्ध रहा।
 
हरियाणा में आज मंगलवार को कोहरे, शीतलहर तथा पाले के कारण न्यूनतम पारा 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को नारनौल, अमृतसर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा का पारा क्रमश: 2 डिग्री, चंडीगढ़ 5 डिग्री, अंबाला, सिरसा 4 डिग्री, हिसार तथा करनाल 3 डिग्री, रोहतक, पठानकोट का पारा 4 डिग्री रहा। श्रीनगर 0 से कम 5 डिग्री तथा जम्मू 5 डिग्री रहा।

समूचा हिमाचल प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है तथा मौसम साफ रहने से हिमपात के कारण लंबे समय से बंद पडीं सड़कों से बर्फ हटाने का काम तेजी पर है ताकि यातायात बहाल किया जा सके। शिमला का पारा 2 डिग्री, भुंतर 0 से कम, धर्मशाला 2 डिग्री, सुंदरनगर 0 डिग्री, मंडी 3 डिग्री रहा।
 
मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर बारिश के आसार : कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण पूर्वी मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार बने हैं। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के हरदा, बैतूल, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, सिवनी एवं होशंगाबाद जिले में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल अभी 1-2 दिन तक ऐसा ही बना रह सकता है।

मध्यप्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को उत्तरी हवाएं चलीं। इससे कई स्थानों पर हल्की ठंड महसूस की गई। प्रदेश के सीधी जिले में शीतलहर चली। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रीवा, सीधी और दतिया में दर्ज हुआ है। राजधानी भोपाल में सुबह से धूप खिली रही जिसके चलते ठंड से राहत रही।
 
गुजरात में अगले 24 घंटे के बाद फिर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। ऐसा हवा के रुख में बदलाव तथा उत्तरी राज्यों में हुई बर्फबारी के कारण हो सकता है।
 
ओडिशा में घना कोहरा तथा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कहीं-कहीं घना और कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा अगले 24 घंटे के दौरान छा सकता है। इसके साथ ही इस दौरान पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर चलने के आसार हैं। पंजाब के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर का असर रहा।
 
रात का तापमान असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली के शेष हिस्सों में सामान्य से काफी नीचे रहा। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा, वहीं मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख