ramcharitmanas
✕

Weather Prediction : दिल्ली में ठंड का सितम जारी, UP में 48 घंटे में 74 लोगों की मौत

Updated: बुधवार, 1 जनवरी 2020 (19:01 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार को ठंड का कहर जारी रहा, क्योंकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर उत्‍तर प्रदेश में ठंड की चपेट में आने से बीते 48 घंटों में 74 लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली में कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण 29 ट्रेनों की आवाजाही में 2 से 9 घंटे का विलंब हुआ। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम, 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हवा में आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा।

शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी में अगले कुछ दिनों तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान है।

उत्‍तर प्रदेश में साल 2019 के आखिरी मंगलवार को खिली धूप से हल्की राहत महसूस की गई। ठंड की चपेट में आने से बीते 48 घंटों में उत्‍तर प्रदेश में 74 लोगों की मौत हो गई है। बुंदेलखंड में 33 जबकि कानपुर में 17 लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग के के अनुसार, वर्ष 1971 तक के आंकड़ों में दिसंबर में इतनी ठंड कभी नहीं पड़ी।

उत्‍तर भारत के अधिकांश हिस्‍सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने से 2 और 3 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है।

उत्‍तर पश्चिम एवं मध्‍य भारत के कुछ हिस्‍सों में एक से 4 जनवरी तक बारिश की संभावना है। वहीं पूर्व भारत के कुछ हिस्‍सों में 2 से 4 जनवरी तक हल्‍की से मध्‍यम बारिश की संभावना है। पंजाब में लुधियाना सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां पारा 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट में न्‍यूनतम तापमान 0.8, आदमपुर 0.4, हलवाड़ा में 0.6, भठिंडा में 0.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजस्थान के अधिकतर शहरों में बुधवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन कुछ हिस्सों में सर्द हवाओं के चलने से सर्दी का असर बरकरार है। श्रीगंगानगर न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा शहर रहा।

जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 2.9 डिग्री, बीकानेर में 3.4 डिग्री, सीकर में 4 डिग्री, और बाडमेर में 5.8 डिग्री, जयपुर में 6 डिग्री, कोटा में 7.5 डिग्री, डबोक में 7.6 डिग्री, और जोधपुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 48 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख