Hanuman Chalisa

नए साल की शुरुआत मजबूती के साथ, सेंसेक्स और निफ्टी चढ़े

Updated: बुधवार, 1 जनवरी 2020 (18:01 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स नए साल 2020 के पहले दिन बुधवार को 52.28 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और लार्सन एंड टुब्रो जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से सेंसेक्स में मजबूती का रुख रहा।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स साल के पहले दिन 52.28 अंक या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,306.02 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 14.05 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,182.50 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक 2.76 प्रतिशत के लाभ में रहा। एनटीपीसी, एमएंडएम, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी और इन्फोसिस के शेयरों में भी बढ़त रही। वहीं दूसरी ओर टाइटन का शेयर 2.76 प्रतिशत टूट गया। इंडसइंड बैंक 1.72 प्रतिशत और बजाज ऑटो 1.21 प्रतिशत नीचे आ गया।

विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर किसी तरह का संकेतक नहीं होने के बीच निवेशकों की धारणा को सकारात्मक वृहद आंकड़ों से बल मिला। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के प्रमुख बुनियादी अनुसंधान (निवेश सेवाएं)-एवीपी इक्विटी शोध नरेंद्र सोलंकी ने कहा, भारतीय बाजार नए साल में सकारात्मक रहे।

वैश्विक बाजारों में नए साल के पहले दिन अवकाश था। इस तरह की खबरें आई हैं कि देश का चालू खाते का घाटा (कैड) सितंबर तिमाही में घटकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 0.9 प्रतिशत या 6.3 अरब डॉलर रह गया। व्यापार घाटा कम होने से कैड भी घटा है। इन खबरों से बाजार की धारणा को बल मिला। 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

LIVE: देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

ISRO EOS-05 Launch: अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, जानिए EOS-05 में क्या है खास

नेपाल की आपदा ने नए सिरे से बढ़ाई भारत की चिंता

Top News 4 September: देशभर में जन्माष्टमी की धूम, ISRO का EOS-05 लॉन्च, क्रूड 100 डॉलर के करीब

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

अगला लेख